
JAMSHEDPUR।
झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा सत्र 2020-22 में बीएड की पहली मेधा सूची के आधार पर नामांकन की आखिरी तिथि 2 फरवरी तय की है। इसे दिखते हुए वीमेंस कॉलेज प्रशासन ने रविवार को भी काउंसिलिंग जारी रखने का कार्यालय आदेश निर्गत किया है। सभी संबंधित शिक्षक व शिक्षिकाएं काॅलेज के बीएड भवन में रविवार को भी उपस्थित रहेंगे और काउंसिलिंग व नामांकन का कार्य जारी रखेंगे।


