
JAMSHEDPUR

गोलमुरी के रहने वाले सुखविंदर सिंह को ऑफिस में जाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में जिला पुलिस की टीम ने सुधीर दुबे गैंग के तीन गुर्गेां को हथियार के साथ धर-दबोचा है. तीनों के खिलाफ शहर के कई थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसका खुलासा एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने शनिवार की शाम प्रेसवार्ता करके की. गिरफ्तार किये गए परसूडीह बारीगोड़ा का रहने वाला संजय कुमार, टेल्को के आजाद बस्ती गुरुद्वारा रोड का रहने वाला गुरुदयाल सिंह उर्फ राजा और टेल्को आजाद बस्ती जेम्को सामुदायिक भवन का रहने वाला शिवा सांत्र गिरफ्तार अपराधियों में शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक खाली मैंगजीन, 3 पीस जिंदा गोली आदि बरामद किया है.
क्रशर विवाद को लेकर वारदात
एसएसपी ने बताया कि पूरा मामला क्रशर विवाद को लेकर अंजाम दिया गया है. क्रशर के रास्ते को लेकर सुधीर दुबे और सुखविंदर के बीच पहले से विवाद चल रहा था. घटना के दिन चार पांच लोगों ने सुखविंदर के ऑफिस में जाकर धमकी दी थी. घटना के दिन जिस गाड़ी का प्रयोग किया गया था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस मामले में अन्य दो आरोपी फरार हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी कुमार गौरव, टेल्को थानेदार अजय कुमार, सीतारामडेरा थानेदार अखिेलेश प्रसाद मंडल, एसआई प्रभात कुमार, एएसआई रामाकांत सिंह, हवलदार देवान सोरेन, कृष्णा रजक और विरेंद्र महतो शामिल थे

