
जमशेदपुर। ठंड के मौसम में कंबल को लेकर किसी को परेशानी नहीं हो को ध्यान में रखते हुए पूर्वी सिहभूम जिला प्रशासन द्धारा बनाये गये कंबल बैंक में अपने सामाजिक दायित्व के तहत कोल्हान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्धारा 3011 कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरण करने के लिए कंबल बैंक में दान किया गया। एसोसिएशन के महासचिव कुणाल कर, उपाध्यक्ष नवनीत कुमार एवं कोषाध्यक्ष रवि भौतिका ने जिले के सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा अमरेंद्र कुमार को उनके कार्यालय में जाकर किसने कितने कंबल दान किये से संबंधित पत्र के साथ कंबल सौंपा। सहायक निदेशक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद कंबल बैंक आकर कंबल ले जा सकता है। एसोसिएशन के महासचिव कुणाल कर ने कहा कि संगठन द्धारा सीएसआर के तहत कोल्हान प्रमंडल के 40 डीलरों के सहयोग से 3011 कम्बल एकत्रित कर बैंक में दान किया गया हैं, ताकि जरूरतमंदों को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान एसोसिएशन ने सीएसआर के तहत एवं जिला प्रशासन के अनुरोध पर जनहित में कई काम किये हैं और आगे भी सामाजिक कार्य जारी रहेंगें।



