
JAMSHEDPUR।


प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गौड़ समाज समिति का वार्षिक मिलन समारोह सह संकल्प दिवस आज सरायकेला खरसावाँ जिला अंतर्गत माहालीमुरूम नामक स्थान पर आयोजित हुआ । इस मिलन समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रबुद्ध सामाजिक लोगों ने भी भाग लिया ।
कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे समाज के लोगों ने जिला भाजपा के उपाध्यक्ष श्री हिमांशु मिश्र के माध्यम से यातायात हेतु *पूर्व विधायक सह झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री कुणाल षाड़ंगी जी* से सहयोग का आग्रह किया । कुणाल षाड़ंगी जी ने सामाजिक मिलन समारोह की महत्ता को समझते हुए एक बस उपलब्ध कराया, ताकि सभी लोग सामाजिक सम्मेलन में भाग ले सकें एवं सामाजिक रणनीति, एकजूटता, समन्वय आदि के के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।
इस नेक कार्य के लिए डुमरिया, पारुलिया, मुसाबनी आदि जगहों के गौड़ समाज के प्रबुद्ध लोगों ने कुणाल षाड़ंगी का आभार सह धन्यवाद संदेश प्रेषित किया है।

