
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक शाम देश के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी सोमवार को होगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करते हुए आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर परिसर में संध्या 05 बजे से 07.30 बजे तक देशभक्ति प्रोग्राम में लोग झूमेंगें। इस कार्यक्रम की तैयारियां शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी, संयोजिका निधि अग्रवाल एवं सचिव उषा चैधरी की देखरेख में जोर-शोर से चल रही हैं। जिसमें शहीदों के परिवार को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी कविता अग्रवाल ने दी। उन्होंने आगे बताया कि सुरभि शाखा की सदस्याओं द्धारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही देशभक्ति थीम पर बच्चे भी अपनी प्रस्तुति देंगें।


