
जमशेदपुर : जमीन कारोबारी दानिश हत्याकांड में आजादनगर पुलिस ने मंगलवार को डाबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सोमवार को आजदनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद उसने सोमवार को थाने में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. दानिश के साथ डाबर का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और दोनों के बीच दुश्मनी हो गयी थी. सरेंडर करने के बाद पूछताछ में डाबर ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है. इस मामले में पुलिस दो लोगों को पहले भी जेल भेज चूकी है. जानकारी हो कि घटना के समय दानिश नमाज पढ़कर अपने घर की तरफ लौट रहा था. इस बीच रास्ते में गोली मार उसकी हत्या कर दी गई थी.


