
जमशेदपुर।


भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद को मनोनीत किया गया है। रविवार को झारखंड प्रदेश पिछड़ा जाति मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव ने प्रदेश कमेटी के संग जिलाध्यक्षों की घोषणा की।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने धर्मेंद्र प्रसाद के जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनयन पर शुभकामनाएं व्यक्त की है।
वहीं, धर्मेंद्र प्रसाद ने मिले दायित्व हेतु संगठन, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत पार्टी के सभी वरीय नेताओं के प्रति आभार जताया है।

