
जमशेदपुर।

शहर के मानगो पुराना उलीडीह में मानगो युथ क्लब के साथियों द्वारा टुसू पर्व के उपलक्ष में साड़ी वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रुप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी मौजुद थे। इस दौरान पूर्व् विधायक कुणाल षाड़ंगी लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को इसी तरह समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी विकास सिंह , भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रसाद, उलीडीह मण्डल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान , राज मिश्रा, सोनू कश्यप, सुकुल सिंह, शुभम राज, सत्येंद्र सिंह, पंकज सिंह मौजुद थे।

