
JAMSHEDPUR

किसान आंदोलन के समर्थन में रोजाना लगायी जाने वाली चौपाल का गुरुवार को सत्ताईसवाँ दिन था। साकची शाहिद चौक पर आयोजित चौपाल में स्थानीय निवासियों का भरपूर सहयोग मिला और उन्होंने पूरी तन्नलीनता से वक्ताओं को सुना।
मानगो गुरुद्वारा कमिटी के द्वारा आयोजित चौपाल की निर्बाध श्रृंखला में सम्बोधित करते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रमुख भगवान सिंह ने कहा कि सरकार का जिद्दीपन किसानों को ही बल्कि पूरे देश को बर्बाद कर रहा है। ऐसा न हो की एक दिन देश पूरी तरह गर्त में चला जाये। उन्होने कहा सरकार का यह अड़ियल रवैय्या खुद सरकार को भी ले डूबेगा एक दिन।
किसान बिल के विरोध तथा किसानो की मांगो के समर्थन में बोलते हुए सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने कहा कि किसानों की अनदेखी सरकार बहुत महँगी पड़ेगी और यही कृषि कानुन सरकार का काल बनेगा।
वहीँ नेशनल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाँ पवन पाण्डेय ने चौपाल में कहा की लगातार 50 दिनों से देश के किसान सड़कों पर कड़कड़ाती ठंड में जान गवां रहे है यह हर तरह से निंदनीय और पीड़ादायक है। सरकार देश की जनता को पूंजीपतियों के चश्मे से देखना बंद करे।
चौपाल को कमिटी के सक्रीय कार्यकर्ता कुलविंदर सिंह पन्नू, सुमित रे तथा साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटु ने भी सम्बोधित किया।
चौपाल का मंच संचालन मानगो गुरुद्वारा के सचिव जसवंत सिंह जस्सू ने किया जबकि स्वर्ण सिंह, सुखवंत सिंह, प्रभजोत सिंह, सरबजीत सिंह, हीरा सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, मनदीप सिंह, हरविंदर सिंह, बलबीर सिंह और सुखबीर सिंह ने कृषि कानून के विरूद्ध चौपाल में भाग लिया।

