
जमशेदपुर।


बुधवार की शाम परसुडीह स्थित गोबरा टोला निवासी *बीजोन पात्रो* के घर में डिबरी जलने के कारण से आग लग गई। जिसमें घर जलने के साथ-साथ काफी सामान जलकर राख हो गया। इसकी जानकारी जिला पार्षद सुदीप्तो दे राणा को मिली। राणा ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी से संपर्क कर आज सुबह पीड़िता के घर पहुंचे और पीड़िता को आर्थिक मदद के साथ साथ चावल, कंबल, गर्म वस्त्र इत्यादि तत्काल मुहैया कराई गई, मौके पर उपस्थित सभी नेताओं ने उनकी बेटी के शादी में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
मौके पर कुणाल के साथ उपस्थित थे भाजयुमो प्रदेश के कोल्हान प्रभारी प्रदीप मुखर्जी, पंचायत समिति सदस्य राजू पात्रों,अरविंद सिंह, अमित मिश्रा, नूपुर मुखर्जी, बी के सिंह, रीपोन दा, राजा दत्ता, बंटी दा, ईश्वर सोरेन, बाबू गोप, और अनेकों समाजसेवी उपस्थित थे।

