
जमशेदपुर। महाशक्ति रूपी माता का जन्म उत्सव और अति उत्तम शक्ति दरबार का स्थापना उत्सव के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 जनवरी बुधवार को माता अतिउत्तेमश्वरी का श्रृंगार एवं भव्य दरबार भक्तों द्धारा सजाया गया। माता का जन्म उत्सव बच्चियों एंव माताओं ने केक काट कर मनाया। साथ ही माता को 36 प्रकार का भोग लगाया गया। कोरोना योद्धाओ के सम्मान में 108 गुब्बारे हवा मे उडंा कार विश्व शान्ति का संदेश दिया गया। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए हरहरगुटटू में जय माता दी आवास पर बुधवार को सुबह से लेकर देर रात तक काफी दूर-दराज से सैकड़ों की संख्या में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। माता के दरबार में आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद के अलावा उपहार भी दिया गया। सब भक्तों ने अखंड दीप का दर्शन भी किया। इससे पहले संस्था के संस्थापक भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस जी ने सुबह विधिवत रूप सेे माता का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की। यह धार्मिक उत्सव 15 जनवरी शुक्रवार तक चलेगा। भक्तों द्धारा माता का भजन भी किया गया। भक्त नाचते-गाते हुए माता का जयकारा लगाते रहे। रात में आरती के बाद प्रसाद (भोग) वितरण हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से कुल्लू, दिव्यांशी, कौशल्या माता रानी, निर्मला देवी, संयुक्त देवी नोमो, संन्या, सुर्यन्शी, सुवर्ना सुर्यदेव, राधा दादी, आरती पुजा, प्रिया, किशन, उर्मिला देवी, ईश्वरी, पंकज, शशि, मनोज, गौतम, रूस्तम कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मालूम हो कि यहाॅं पर पिछले 12 बर्षो से माता का दरबार लगाते आ रहा हैं। तीनों दिन का धार्मिक कार्यक्रम भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस जी की देखरेख में होगा।


