
जमशेदपुर : संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री सह मुस्कान के संयोजक प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने हर वर्ष की भाँति नववर्ष 2021धूमधाम से सुंदरनगर स्थित चेशायर होम में विशेष बच्चों के बीच केक काटकर सबका मुंह मीठा कराया। इस दौरान कई प्रकार के खाद्य सामग्रियों का वितरित चेशायर होम में किया गया। इस मौके पर PRADIP KUMAR SINGH (BHOJPURIYA) ने कहा कि जीवन में किसी भी उत्सव को जरूरतमंद व असहाय के बीच मनाते हैं तो खुशी दोगुनी व सार्थक होती है। उन्होंने कहा कि अगर ईश्वर के दर्शन करने हो तो चेशायर होम आइए, साक्षात ईश्वर के दर्शन होंगे। इस अवसर पर शशि भूषण मिश्रा, ललित नारायण पांडे, अनिल गिरी, राजेश राय,संजय प्रसाद,बिजेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थें।



