Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR – राज्य में कोविड से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम हुआ – BANNA GUPTA
Breaking News

JAMSHEDPUR – राज्य में कोविड से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम हुआ – BANNA GUPTA

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 10, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में 09 जनवरी को ‘वार्षिक व्याख्यान श्रृंखला: 2021’ का शुभारंभ हुआ। “कोविड 19 महामारी और जन स्वास्थ्य प्रबंधन (झारखण्ड राज्य के विशेष संदर्भ में)” जैसे ज्वलंत विषय पर आयोजित पहले व्याख्यान के मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  बन्ना गुप्ता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य में कोरोना का पहला मामला आने के बाद पूरी टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से काम किया। जाँच लैब और कोविड केयर सेंटर स्थापित किये गये। एक एक मामले की गहन माॅनिटरिंग की। खुद कोविड संक्रमित हुआ। लेकिन मुझे अपने राज्य की जनता ने अपनी सेवा के लिए चुना था। इसलिए आराम में वक्त जाया न करके काम करता रहा। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता का ही परिणाम है कि आज झारखण्ड का रिकवरी रेट 98% पहुँच गया है। जो कैजुअलिटी हुई भी वे पहले से गंभीर और असाध्य रोग से पीड़ित थे। स्वास्थ्य की चुनौती हमारे सामने आर्थिक और सामाजिक चुनौती भी बनकर आई। सामाजिक अलगाव और पारिवारिक कलह भी हुए। एक साल संघर्ष के रहे लेकिन इससे हम और मजबूत बने। जनता के लिए, जनता के द्वारा, जनता के शासन को हमने चरितार्थ किया है। प्रोफेसर शुक्ला महांती जी के नेतृत्व में यह संस्था लगातार तरक्की करती रही है। मेरे लिए वे बड़ी बहन हैं। यहाँ की हर छात्रा मेरी छोटी बहन हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ हम सब संकल्पित हैं कि झारखंड को स्त्रियों के प्रति अपराध से पूरी तरह से मुक्त कर दें। स्त्री के बेहतर स्वास्थ्य पर भी हमारा फोकस है। वीमेंस कॉलेज के विकास में उन्होंने अपना हर संभव योगदान देने का भरोसा दिलाया।

इसके पहले वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या व कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रोफेसर शुक्ला महांती ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से श्री बन्ना गुप्ता से सम्मान और सहयोग मिलता रहा है। इनके नेतृत्व में झारखण्ड का जन-स्वास्थ्य प्रबंधन पूरे देश के लिए माॅडल के रूप में उभरा है। झारखण्ड सरकार ने मजदूरों को चार्टर्ड प्लेन से वापस लाकर अनूठी मिसाल पेश की। कोविड 19 महामारी के दौरान झारखण्ड राज्य का स्वास्थ्य प्रबंधन सराहनीय रहा है। श्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में हमारा राज्य बेहतर स्वास्थ्य स्थिति को प्राप्त कर चुका है। इनके अनुभवों और कार्यशैली से हमारी छात्राएँ भी लाभान्वित होंगी साथ ही युवा और ओजस्वी संबोधन से महाविद्यालय परिवार भी उपकृत होगा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नूपुर अन्विता मिंज और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. अविनाश कुमार सिंह ने किया। डाॅ. सनातन दीप और संगीत विभाग की छात्राओं ने स्वागत व राष्ट्र भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। बीएड विभाग की दो छात्राओं ने भी केन्द्रीय विषय पर विचार रखे। मुख्य अतिथि का काॅलेज के मुख्य द्वार पर जनजातीय परंपरा के अनुसार स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसका नेतृत्व बीएड विभागाध्यक्ष डाॅ. त्रिपुरा झा ने किया। एनसीसी कैडेट्स ने केयर टेकर ऑफिसर श्रीमती अमृता कुमारी के नेतृत्व में स्काॅर्ट किया। आयोजन में एलबीएसएम काॅलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, केयू के शाखा कार्यालय के समन्वयक डॉ. आर. के. चौधरी, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. रमा सुब्रमण्यम, सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष व शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रधान सहायक विश्वंभर यादव सहित शिक्षकेत्तर सहयोगी व छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.