
जमशेदपुर।वैश्विक महामारी कोरोना काल के समय भारत सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हाथ धोलाकर सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए मास्क पहनाकर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक, स्थान: आदित्य गार्डन क्लब हाउस में आयोजित किया गया लगभग 180 लोगों की आंखों की जांच हुई सभी भाग लेने वाले लोगों के बीच अपने पसंद से लोगों ने पौधा आनंद मार्ग की ओर से पौधा भी ग्रहण किया, कोविड एवं सी. आर .पी. एफ के डॉक्टर विजय मोहन सिंह शिविर में उपस्थित होकर लोगों का हौसला बुलंद किए जिसमें 70 मोतियाबिंद के रोगी चयनित हुए जिनका ऑपरेशन 5 जनवरी 2021 को पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया में किया जाएगा एवं लेंस लगाया जाएगा 5 जनवरी को स्थान: आदित्य गार्डन क्लब हाउस जहां शिविर लगाया गया था उसी स्थान से मरीज को 5 जनवरी को 1बजे पूर्णिमा नेत्रालय हॉस्पिटल के वाहन से ले जाया गया 6 जनवरी को ऑपरेशन कर 7 जनवरी को पुनः शिविर स्थल पर छोड़ दिया जाएगा उसके बाद मरीज अपने अपने घर चले जाएंगे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लाल बिहारी आनंद, भूक्ति प्रधान जोगेश जी, विजय जी , कमलेश कुमार, रूपा देवी, धीरज देव ,देवराज देव एवं सुनील आनंद का सहयोग रहा है


