
बिष्टुपुर चैंबर भवन में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का चुनावआज
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान समाज के लोगों का पूरा सहयोग मिला। मतदान से एक दिन पहले सोमवार को साकची सत्यनारायण मारवाड़ी माता मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वे राजनेता नहीें हैं कि चुनावी वादे कर भूल जायें, समाजसेवक हैं और समाज बंधुओं के साथ एवं आशीर्वाद से समाज को एक नई दिशा देने का हमेशा प्रयास रहा हैं और आगे भी रहेगा। उन्होंने समाज को यह अस्वस्थ किया हैं कि जब भी जहां भी मेरी जरूरत होगी समाज को मैं उपलब्ध रहूंगा। अपनी जीत सुनिश्चित बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि विगत 4 सालो से प्रत्यक्ष एवं सक्रिय रूप से जिला से जुड़े हुए है। जिलाध्य्क्ष उमेश शाह के साथ कार्य करते हुए जिले के कार्यो को ठीक तरीके से समझने और कार्यो को करने का अनुभव मिला है। इस दौरान समाज के सभी बंधुओ का पूर्ण सहयोग भी मिला। अशोक मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद संगठन को और आगे बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा, क्योंकि किसी भी संगठन के विकास में युवा मुख्य भूमिका निभाते हैं। समाज को जोड़ने और संगठन को अधिक रचनात्मक बनाने की दिशा में काम करने की बात भी कही। साथ ही समाज को नई ऊंचाई पर ले जाने और सभी को साथ लेकर काम करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में तो मारवाड़ी समाज बेहतर काम कर रहा हैं और बेहतर क्या किया जा सकता हैं इस पर पूरा फोकस रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में मारवाड़ी समाज का अपना अंग्रेजी माध्यम का बेहतर स्कूल हो इसका पूरा प्रयास किया जायेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अन्य दो प्रत्याशी शिव प्रकाश शर्मा और सांवरमल अग्रवाल दूसरे और तीसरे नंबर के लिए प्रयास कर रहे हैं। मैं चुनाव जीतने के बाद समाज के विकास में उन दोनों का भी सहयोग लूंगा। अपनी जीत के प्रति आश्वस्त मोदी ने कहा कि ना चुनावी वादे है, ना चुनावी घोषणा है, समाज के लिए कुछ करने की तम्मन्ना है।
संवाददाता सम्मेलन में प्रमुख रूप से अशोक भालोटिया, उमेश शाह, अशोक चैधरी, बनवारी लाल खंडेलवाल, कमल अग्रवाल, बालमुकुन्द गोयल, निर्मल काबरा, महाबीर अग्रवाल, अशोक गोयल, सत्यनारायण अग्रवाल, पवन अग्रवाल, नरेश मोदी, पंकज छावछरिया, प्रकाश मोदी, लखन लाल अग्रवल, सुरेश कांवटिया, महाबीर अग्रवाल, कमल नरेड़ी, अरूण गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, नरेश संघी, अमित अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सन्नी संघी, गुड्डू शर्मा, बिनोद मित्तल आदि उपस्थित थे। मालूम हो कि पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव मंगलवार 22 दिसम्बर को सुबह 10.30 से संध्या 04 बजे तक बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में होगा।



