
जमशेदपुर।

शहर की अग्रसर सामाजिक संस्था अर्पण ने एक बार फिर सेवा कार्य के प्रयास को जारी रखते हुए एक ही दिन में दो जरूरतमंद परिवारों में शादी एवं श्राद्ध कर्म हेतु राशन सामग्री की सेवा प्रदान की गई।
इस अवसर पर संस्था के सरंक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा की अर्पण नौजवानों को जोड़ कर ऐसे कार्यों के लिये प्रेरित कर रही है यह बहुत सुखद है। उन्होंने ऐसे आयोजनों के लिये संस्था में सक्रिय सदस्यों एवं सभी पदाधिकारियों को सराहा।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था के जूगुन पांडे, महेश मिश्रा,बिभाष मजुमदार,प्रिंस सिंह, अभिषेक पांडे, घनश्याम भिरभरिया, दीपक सिंह, कोला मुखी, शेखर मुखी, विक्की तारवे, मोहन दास, सूरज चौबे, सूरज यादव मनोज हलदर,सनोज चंद्र, विकास गुप्ता, दर्शन सिंह, रामा राव एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा

