
जमशेदपुर।


पेयजल एवं स्वच्छता विभाग समीक्षा में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री जल नल योजना अंतर्गत एससी एसटी टोला में सोलर आधारित जलापूर्ति योजना, पीटीजी टोलो में सोलर आधारित जलापूर्ति योजना, डीएमएफटी शीर्ष से सोलर आधारित जलापूर्ति योजना, निर्माणाधीन वृहद जलापूर्ति योजना की समीक्षा की गई। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल ने बताया कि पीटीजी योजना के अंतर्गत 1392 टोलो में लक्ष्य के विरुद्ध 822 टोलो में योजाना पूर्ण हो चुकी हैं जबकि डीएमएफटी शीर्ष से सोलर आधारित जलापूर्ति योजना अन्तर्गत 277 टोलो के लक्ष्य के विरूध 178 टोलो मैं कार्य पूर्ण हो चुका हैं प्रकार डीएमएफटी आधारित सोलर योजना के तहत दिए गए लक्ष्य 336 के विरुद्ध 197 पूर्ण कर लिए गए हैं तथा शेष को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने निर्माणाधीन बृहद जलापूर्ति योजना के तहत चाकुलिया प्रखंड के चंदनपुर पंचायत में कीताजोरी ग्राम जलापूर्ति योजना, गुड़ाबांधा प्रखंड की भालकी पंचायत अंतर्गत भालकी ग्रामीण जलापूर्ति योजना, धालभूमगढ़ प्रखंड के मौलीसोल पंचायत अंतर्गत मौलीसोल ग्रामीण जलापूर्ति योजना मुसाबनी प्रखंड की अंतर्गत मुसाबनी ग्रामीण जलापूर्ति योजना जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत लुआबागा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्री सूरज कुमार ने उक्त सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
पथ निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री सूरज कुमार ने कहा कि जिन क्षेत्रों में भूमि का अधिग्रहण पथ निर्माण हेतु किया गया है, जिसकी राशि पथ निर्माण द्वारा भूवर्जन शाखा को उपलब्ध करा दि गई हैं। उनके रैयतो को मुआवजा का भुगतान जल्द से जल्द कर दिया जाए तथा जहां भूमि अधिग्रहण किया जा चुका है अधिग्रहित भूमि कि राशि कि डिमांड भूवर्जन शाखा पथ निर्माण विभाग से करें। उपायुक्त ने कहा कि पथ निर्माण विभाग तथा भू अर्जन पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर रैयतो को मुआवजा का भूगतान करे।
NH-33 की समीक्षा में उपायुक्त ने NH-33 पर निर्मित होने वाले पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर पर चर्चा की। साथ ही साथ नीचे जो सर्विस लेन बनाए जाने के प्रस्ताव हैं उस संबंध में टेलीफोन, पेयजल, विद्युत विभाग को स्थल भ्रमण कर जल्द से जल्द प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया एवं वर्तमान में जो रोड़ है उसकी तत्काल मरम्मत करने का भी निर्देश दिया जिससे कि लोगों को आवागमन में परेशानी ना हों। इस अवसर पर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त , निदेशक डी आर डी ए , जिला योजना पदाधिकारी, भू अर्जन पदाधिकारी, एवं दी के प्रतिनिधि, पथ विधुत एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता उपस्थित थे।

