
जमशेदपुर। जगदाले इंडस्ट्रीज की एक अनुषंगी जगदाले हेल्थकेयर द्धारा अपने लोकप्रिय हेल्थर ड्रिंक मुल्मिना पर की गयी क्लिनिकल स्टडी के परिणामों की हाल ही में घोषणा की। बच्चों सहित सभी आयु वर्गों के सेवन के लिए उपयुक्त, मुल्मिना नैचुरल सुपरफूड्स से तैयार किया गया है और यह टेट्रापैक में उपलब्ध एकमात्र रेडी टू ड्रिंक इम्यून बूस्टैर, एंटीऑक्सीडेंट पेय-पदार्थ है। ड्रिंक के निहित प्रतिरोधकता-वर्द्धक गुण इसे अन्य स्वास्थ्य पेयों के मुकाबले उपयुक्त विकल्प बनाते हैं। परंपरागत रूप से प्रयोग किये जाने वाले औषधीय पदार्थों जैसे कि हल्दी, गोटुकुला, आंवला का अच्छी तरह से अध्ययन किया गया। आम, हल्दी, गोटुकुला के कंबिनेशन और आंवाला, संतरे के कंबिनेशन की अब चिकित्सकीय रूप से पुष्टि हो चुकी है कि यह सभी आयु समूह की प्रतिरोधकता पोषण में निश्चित रूप से अत्यंत उपयोगी हो सकता है। वर्तमान महामारी को देखते हुए, अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य की रक्षा हेतु बेहतर विकल्पों् की तलाश कर रहे हैं। दुनिया भर में कोविड मामलों की वृद्धि के साथ, विश्व की हेल्थकेयर कंपनियां इस बीमारी के लिए सक्षम एवं रोगनिवारक विकल्प का पता लगाने में जुटी हैं। इस संबंध में जगदाले इंडस्ट्रीज, इंडिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक राजेश जगदाले ने बताया कि कोविड-19 शुरू होने से पूर्व भी, हम, लोगों के लिए बीमारियों के निवारक समाधान के रूप में प्रतिरोधकता बढ़ाने वाले विभिन्ना समाधानों का अध्ययन करते रहे हैं, जो उनके लिए आसानीपूर्वक उपलब्ध हो। शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने में सकारात्मक प्रभावों को प्रदर्शित करने वाले अध्ययन परिणामों के साथ, मौसमी बीमारियों के लिए इसका उपयोगी साबित होना देश में व्याप्त मौजूदा बीमारी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।



