
जमशेदपुर।


भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश शुक्रवार को विधायकों का समर्थन और वोट पाकर राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित हुए। इससे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित है। दीपक प्रकाश वर्तमान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और बीते लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर संसदीय सीट के लिए पार्टी की ओर से प्रभारी थें। उनके राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने हर्ष ज़ाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। दिनेश कुमार ने कहा कि पुनः यह साबित हुआ कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्रित पार्टी है। सेवा और समर्पण की भावना को सर्वदा भाजपा में महत्व मिलता है। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि बतौर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी के राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्ज़ा का सूत्रपात होगा और निश्चित ही आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी सूबे में मज़बूत संगठन के साथ दमदार वापसी करेगी।

