
जमशेदपुऱ।


बिस्टुपुर थाना में पदस्थापित पु0अ0नि0 अताउर रहमान का अचानक हाई ब्लड प्रेशर होने के कारण गम्भीर स्थिति में TMH में एडमिट कराया गया। जिसकी सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा जमशेदपुर के पदाधिकारी TMH पहुंचे और उनका स्वास्थय का हालचाल जाना।वही तत्काल एसोसिएशन के द्रारा इमरजेंसी फंड से पांच हजार की राशी उपलब्ध कराया गया।
इस सबंध में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के जमशेदपुर शाखा के सचिव संतोष कुमार ने बताया कि बिष्टुपुर थाना मे पदस्थापित पु0अ0नि0 अताउर रहमान का अचानक तबियक खऱाब होने से पुलिस कर्मियो के द्रारा टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। दारोगा की तबीयत खऱाब होने के सुचना पर तत्काल एसोसिएशन के लोग टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे। और दारोगा के बेहत्तर इलाज के लिए टी एम एच प्रबंधन से बातचीत की। उसके बाद तत्काल परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन शाखा जमशेदपुर के द्वारा सृजित किये गये इमरजेंसी फण्ड से पूर्व से किये गए निर्धारण के अनुरूप 5,000/-(पाँच हजार) रू0 सहयोग राशि दिया गया। उन्होने कहा कि जल्द ही जिला कल्याण कोष से भी सहयोग राशि उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होने कहा कि पु0अ0नि0 अताउर रहमान का अभी सिटी स्कैन हो रहा है। सिटी स्कैन के रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
उन्होने एक बार फिर संध से मांग की है कि वे सामूहिक स्वास्थ्य बीमा सदस्यों का कराया।ताकि विषम परिस्थिती में इस बीमा का उपयोग हो सके।

