जमशेदपुर -भाजपा गोलमुरी ने रिफ्यूजी कॉलोनी में पदयात्रा कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा।

73
AD POST

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे कर सरकार की उपलब्धि गिना रहे हैं। सोमवार को गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिफ्यूजी कॉलोनी में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। पूरे कॉलोनी में पदयात्रा कर राज्य सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं व क्षेत्र में हुए बदलाव से आमजनों को अवगत करा मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास के पक्ष में समर्थन की अपील की। मतदाताओं से संवाद के क्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह मंडल के प्रभारी गुरदेव सिंह राजा ने बताया कि आजादी के 70 साल बाद भी कॉलोनी के लोगों को रिफ्यूजी कहलाना पड़ता था। क्षेत्र के विधायक सह राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 70 सालों के बाद रिफ्यूजियों को रहने के लिए जमीन देने की वर्षों पुरानी माँग को पूरा किया। सरकार के फैसले से रिफ्यूजी कॉलोनी के 350 घरों व ईस्ट बंगाल कॉलोनी के 150 परिवारों को लाभ हुआ। सरकार ने जो कहा वो हमेशा पूर्ण किया है। इसके अलावे क्षेत्र की एवं सीवरेज लाइन की समस्याओं के निदान हेतु जुस्को को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा अवगत कराया है।

AD POST

जनसंपर्क अभियान में मंडल प्रभारी गुरदेव सिंह राजा, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, बलविंदर सिंह, विनय खुराना, साहेब सिंह, सतीश शर्मा, मनीष सचदेव, बलबीर सिंह, धीरज पासवान, बंटी अग्रवाल, अप्पा राव, अशोक सामंत, पप्पू उपाध्याय, ज्योति अधिकारी, ममता कपूर, दीपू वर्मा, प्रेम झा, कपिल कुमार, बंटी सिंह, अभिमन्यु सिंह, रोहित आनंद, शिंदे सिंह, बिनोद झा, इंदरजीत सिंह, नवजोत सिंह, मोहम्मद फ़ैयाज़, मोहम्मद इकबाल, पप्पू कुमार, देबाशीष झा, झूलन ठाकुर, सरबजीत कौर, कामेश्वर साहू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More