
जमशेदपुर।


शहर के जमीन कारोबारी तपन दास के हत्या के मामले मे पुलिस ने कारोबारी के पत्नी से सहित तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने इस घटना को अंजाम अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिया है।
इस सबंध मे एस एस पी अनुप बिरथरे ने बताया कि पुलिस को एम जी एम थाना अन्तर्गत बाराबांकी के पास सड़क के किनारे एक शव बरामद किया गया था। शव की पहचान गोविदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबन्दा के शमशेर अपार्टमेट के रहने वाले तपन दासे के रुप में की गई थी। उसके गुमशूदा की रिर्पोट उसकी पत्नी के द्वारा टेल्को थाना नें दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिसीया पुछताछ पत्नी की बातो मे संदेहास्पद लगने लगा। उसके बाद उसके साथ कड़ाई से पुछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उन्होने अपने दोस्त सुमीत सिह और उसके सहयोगी सोनुलाल के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है। उसने बताया कि उसके पति उसके साथ हमेशा मारपीट करते थे। घटना के दिन भी उसने ऐसा ही किया। उसके बाद हमने इस घटना की जानकारी अपने दोस्त सुमीत को दी। सुमीत अपने दोस्तसोनू लाल के साथ और उसकी हत्या कर दी। और फ्रिज के अंदर शव को रखकर टेपो में लादकर बांराबांकी में जाकर फेक दिया। उन्होने कहा कि पुलिस को टेपो वाला की पहचान कर लिया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

