
जमशेदपुर।


अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के बैनर तले आज दिनांक 20: 01:2019 रविवार को संघ के अध्यक्ष प० विजेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व मे ब्राह्मण समाज का पारिवारिक वनभोज सह परिचय मिलन समारोह संपन्न हुआ। जिसमे जमशेदपुर महानगर शहर के सरकारी, गैर-सरकारी, मीडिया, फिल्म,कला-सस्कृति,खेल-कूद तथा राजनीति जगत से सम्बंधित सुप्रसिद्ध बाह्यण सैकड़ों की संख्या में सपरिवार व बंधु-बांधव के साथ सम्मालित होकर सांस्कृतिक कार्क्रयम एवं गोष्टी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्यतया युवा वर्ग को ध्यान में रखकर किया गया जिसे युवा आपस में मेलजोल बढ़ा हुुए आपनी संस्कृति को जानने एवं आज के युग में की आवश्यकता को पहचाने तथा अपनी संस्कृति को संरक्षित करें तथा गोष्ठी में वरिष्ठ ब्राह्मणों द्वारा आने वाले कल को बेहतर एवं अनुशासित बनाने रहने की बातें बताई गई तथा युवाओं ने भी गोष्टी में अपनी बातों को रखते हुए समाज से उनकी उपेक्षा प्रकट की आयोजन को सफल बनाने में मुख्यतया रूप से संघ के सम्मानित सक्रिय सदस्य श्री विजय तिवारी, शिव प्रकाश शर्मा, धर्मवीर पाण्डेय, संतोष उपाध्यक्ष, प्रेम दीक्षित,पवन ओझा,धंनजय शर्मा, जगदीश तिवारी सहित अन्य युवापीढ़ी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

