
कीनन स्टेडियम सेशन साईट में 3000 डोज कोविशिल्ड व 200 डोज को-वैक्सीन तथा अन्य सभी सेंटर पर सिर्फ कोविशिल्ड के दोनों डोज उपलब्ध रहेंगे
———————


JAMSHEPUR
पूर्वी सिंहभूम जिला में रविवार को शहरी क्षेत्र में कीनन स्टेडियम सेशन साईट सिर्फ वॉक इन मोड तथा अन्य सभी सेंटर वॉक इन व ऑनलाइन दोनों वहीं ग्रामीण क्षेत्र के सभी सेंटर वॉक इन मोड में संचालित किए जाएंगे। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने बताया कि सभी टीका केंद्रों पर कोविशिल्ड के दोनों डोज दिए जाएंगे वहीं कीनन स्टेडियम में सिर्फ 200 लाभुकों के लिए कोवैक्सीन उपलब्ध रहेगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले में पर्याप्त डोज वैक्सीन के उपलब्ध हैं, जिन लोगों ने अबतक टीकाकरण नहीं कराया है वे अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर स्वयं तथा अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करायें। टीका केंद्रों पर अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कतारबद्ध होकर टीका लेंगे ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो । मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तथा नियमित अंतराल में अपने हाथों को सैनिटाइज करें ताकि कोरोना संक्रमण से सभी सुरक्षित रहें। cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते हैं। आज रात 09:00 बजे के बाद अगले दिन के टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक किया जा सकता है।

