
जमशेदपुर।


भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ी सीपी क्लब के पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद का देहांत टीएमएच में शुक्रवार को हुआ। जगदीश प्रसाद कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने सामाजिक कार्यों के लिए विशेष लोकप्रिय थे। जेपी आंदोलन से जुड़े रहें और उस दौरान 6 महीने जेल में भी बिताए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद छत्तीसगढ़ी तेली साहू समाज के सम्मानित व्यक्ति थे उनके तीन पुत्र व दों पुत्री है। स्वर्गीय स्वदेश कुमार प्रभाकर उनके आदरणीय हुआ करते थे। वे बीते कई वर्षों तक नवरात्रि ज्वारा पूजा कमेटी मरारपाड़ा के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं। वहीं बिष्टुपुर तुलसी भवन के सचिव के रूप में भी अपना योगदान दे चुके हैं। उनके निधन की सूचना से सभी शुभचिंतकों में शोक की लहर है। इस आशय की जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी शोक ज़ाहिर किया। कहा कि स्व. जगदीश प्रसाद सामाजिक आंदोलनों से जुड़े व्यक्ति थें। उनका निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है,कल दिनांक 5.10.19 को उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान सोनारी मरारपारा स्थित आवास से 11 बजे पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

