संवाददाता.घनबाद,08 जनवरी
धनबाद पुलिस ने तीन नव सिखिये मोटरसाइकिल चोरों को धर दबोचा है जो अपनी ही कॉलोनी के एक छोर से मोटरसाइकिल चोरी कर दूसरे छोर पर बेचने की कोशिश करने के क्रम में पुलिस के गिरफ्त में आ गएँ । पुलिस ने बताया की रेलवे अस्पताल के निकट इन युवकों ने एक रेल कर्मचारी के घर के बाहर से बाइक को चुराई और रांगा टांड इलाके में बेचने की कोशिश कर रहे थें इसी बीच भुक्तभोगी ने थाने को अपनी बाइक चोरी की सुचना दी ,पुलिस ने भी फ़ौरन अपने सूत्रों से पता लगाया और तीनो को धर दबोचा और सीजीएम कोर्ट में पेश किया जहां से तीनो को जेल भेज दिया गया । पकडे गए तीनो युवक रेलवे कर्मचारी के बेटे हैं ।
