Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-5 ः चेन्नइयन को हरा केरला ने हासिल की दूसरी जीत
Top Stories

आईएसएल-5 ः चेन्नइयन को हरा केरला ने हासिल की दूसरी जीत

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 16, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोच्चि, 15 फरवरी। केरला ब्लास्टर्स ने शुक्रवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में अपने घर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में मौजूदा विजेता चेन्नइयन एफसी को 3-0 से हरा दिया।

 
यह दो बार की उप-विजेता केरला की इस सीजन की दूसरी जीत है। हालांकि यह दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए सम्मान की लड़ाई के सिवाए कुछ नहीं था। 
 
इस जीत ने केरला को आठवें स्थान पर पहुंचा दिया है। उसके 16 मैचों में 14 अंक हो गए हैं। चेन्नइयन की टीम अंकतालिका में आठ अंकों के साथ सबसे नीचे 10वें पायदान पर ही है। 

मेजबान टीम अपने घर में मौजूदा विजेता पर पहले ही मिनट से हावी रही। केरला के स्टोजानोविक ने 11वें मिनट में दो प्रयास किए। पहले प्रयास में उन्होंने बॉक्स के कोने से गेंद को नेट में डालना चाहा लेकिन चेन्नइयन के  गोलकीपर करणजीत ने उसे रोक लिया। तुरंत बाद माटेज पोपलाटनिक ने रिबाउंड पर हैडर लिया और यहां एक बार फिर करणजीत ने उसे बचा केरला को गोल नहीं करने दिया। 
 
16वें मिनट में एक बार फिर स्टोजानोविक ने पोपलाटनिक को बॉक्स में गेंद दी।  पोपलाटनिक  ने हेडर लिया जो पोस्ट से टकरा कर बाहर आ गया था। दो प्रयासों में नाकाम रहने वाली केरला को आखिरकार 22वें मिनट में गोल मिल ही गया उसके लिए यह गोल पोपलाटनिक ने ही किया। मोहम्मद राकिप ने थ्रो बॉल ली और उसे बॉक्स में केइजेरोन किजिटो ने अपने पास लिया फिर पोस्ट पर निशाना लगाया जिसे करणजीत ने बचा लिया लेकिन सामने खड़े  पोपलाटनिक  ने मौके का फायदा उठा हैडर के जरिए गेंद को नेट में डाल मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 
 
दो मिनट बाद चेन्नइयन के पास बराबरी का मौका आया। सीके वीनीत ने बॉक्स के बाहर से निशाना लगाया, लेकिन गेंद बार से टकरा कर बाहर चली गई। 
 
34वें मिनट में ग्रगोरी नेल्सन ने चेन्नइयन के लिए कॉर्नर लिया लेकिन इस पर गोल नहीं हो सका। एक मिनट बाद पोपलाटनिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर केरला के लिए और मौका बनाया। हालांकि इस बार चेन्नइयन के डिफेंडरों की मुस्तैदी ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। 
 
39वें मिनट में जेजे के पास चेन्नइयन के लिए गोल करने का मौका आया। उन्होंने कोशिश की लेकिन केरला के गोलकीपर धीरज सिंह रास्ते में आ गए। 
 
पहले हाफ में चेन्नइयन बराबरी का गोल नहीं कर पाई और दूसरे हाफ में पोपलाटनिक ने उसकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया। उन्होंने 55वें मिनट में चेन्नइयन के दो डिफेंडरों को छकाते हुए केरला को 2-0 से आगे कर दिया। इस बार भी उनकी मदद स्टोजानोविक ने की। गेंद दाएं फ्लैंक से बाएं फ्लैंक पर आई और स्टोजानोविक ने उसे अपने पास लिया और फिर पोपलाटनिक ने उसे आसानी से गोल में डाल इस मैच में अपना और अपनी टीम को दूसरा गोल किया। 
 
यहां से चेन्नइयन की  वापसी की रहा यहां से और मुश्किल हो गई थी। 57वे मिनट में चेन्नइयन ने एक बदलाव किया और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस हर्ड को बाहर बुला अनिरुद्ध थापा को मैदान पर भेजा। 
 
60वें मिनट में राफेल अगस्तो ने चेन्नइयन का खाता खोलने की कोशिश की लेकिन इस बार धीरज सिंह मुस्तैद रहे और गोल नहीं करने दिया। चेन्नइयन ने 64वें मिनट में एक और बदलाव करते हुए फ्रांस्सिको फर्नाडेज के स्थान पर थोई सिंह को अंदर भेजा। 
 
एक तरफ चेन्नइयन किसी तरह गोल करना चाह रही थी तो वहीं केरला अपनी बढ़त को बनाए रखना चाहती थी और इसलिए उसने रक्षात्मक ऱणनीति अपनाई। इसी के तहत केरला ने करेज पेकुसन को बाहर बुला निकोला क्रामारेविक को मैदान पर भेजा। 
 
इस बीच साहल अब्दुल समद ने मेजबान केरला के लिए तीसरा गोल कर दिया। 71वें मिनट में हुए इस गोल के पीछे चेन्नइयन का कमजोर डिफेंस बड़ी वजह रहा टोनडोनबा सिंह से गेंद गलती से साहल के पास आ गई। चेन्नइयन का डिफेंस कुछ कर पाता इससे पहले ही साहल ने गेंद को नेट में डाल केरला को 3-0 से आगे कर दिया। 
 
आखिरी के मिनटों में चेन्नइयन ने गोल करने के कुछ करीबी प्रयास किए लेकिन केरला के युवा गोलकीपर धीरज ने उनकी एक न चलने दी।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.