रांची 1
सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में 25 फरवरी को होने वाली हड़ताल की तैयारी को लेकर आज कामगारों की बैठक हुई जिसमें मुख्यालय के अंदर कार्य ड्राइवर माली स्वीपर आदि से संबंधित सैकड़ों सदस्यों ने बैठक में उपस्थित होकर हड़ताल को सफल बनाने को लेकर शपथ ली ।
इस अवसर पर इंटक के राष्ट्रीय सचिव अजय राय ने उपस्थित कामगारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना संघर्ष के कुछ हासिल नहीं होता और यह तो कोल इंडिया का एक नवरत्न कंपनी है सीरियल जहां मुख्यालय के अंदर ही सीएमडी से लेकर कोल इंडिया के बड़े पदाधिकारी अपनी वाहवाही लूटने का दम भरते हैं वहीं इनके नाक के नीचे इतने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों का शोषण कहीं ना कहीं इन सब को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा करता ! बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष ब्रजकिशोर चौधरी ने की ।
अजय राय ने कहा कि इंटक इस लड़ाई को आखिरी मंजिल तक पहुंचाएगा और जो लोग भी ठेकेदारों के साथ मिलकर मजदूरों का शोषण कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होने तक लड़ाई जारी रहेगी ।
श्री राय ने इस अवसर पर बताया कि कल सेंट्रल लेबर कमिश्नर व सीएमपीएफ के वरीय अधिकारियों के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा ,उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह सीसीएल दरभंगा हाउस मुख्यालय के अंदर कर्मियों का शोषण किया जा रहा है । वहीं ठेकेदारों के माध्यम से जिन गाड़ियों को वहां चला जा रहा है वह कोई कमर्शियल गाड़ी नहीं है बल्कि कमर्शियल के नाम पर पर्सनल गाड़ियों का इस्तेमाल करा कर भ्रष्टाचार की न्यू रखी जा रही है इन सब का भंडाफोड़ होना भी बहुत ही जरूरी है !
आज की बैठक में मुख्य रूप से कार्तिक उराव ,दिलीप करमाली ,सतोस झा ,दिलीप राय ,आदित्य मालाकार ,बिनोद कुमार ,बिनोद कुमार महतो ,कयामुद्दीन अंसारी ,निर्मल सिंह राम प्रवेश सिंह ,रुस्तम आलम ,सैयद कैंसर अली ,चंद्रभूसन तिवारी ,सुरेंदर पांडेय ,अनिल महतो ,गुदला गंझू ,सहित अनेक कर्मचारी शामिल थे।




