
जमशेदपुर।
मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में ऱोड नबंर पांच में स्थित निजी बैंक मे कार्यरत महिला ने अपने सहकर्मी पर मोबाईल पर अश्लील मैसेज भेजन का आऱोप लगाया है औऱ वही आज पिड़ित महिला के परिजनो ने आऱोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर बैक में जमकर हंगामा किया । हंगामा बढता देख बैक में मौजूद कर्मियों ने इसकी सुचना स्थानिय थाना को दी.। पुलिस आने के बाद बैक प्रबंधन के द्रारा आऱोपी पर कार्रवाई के आश्वसन के बाद मामला शांत हुआ।वही पिडित महिला ने सहकर्मी के द्वारा माफी के मांगने के बाद औऱ बैक प्रबंधन के द्रारा अश्वसन के बाद थाना से अपनी लिखित शिकायत वापस ले ली।



