रवि झा
जमशेदपुर |
रेल यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का तोहफा देते हुए भारतीय रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन के अंतर्गत चलने वाली 54 ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ा दी है। यह नई व्यवस्था 4 फरवरी से 10 फरवरी 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है।
तीन राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ
रेलवे के इस निर्णय से झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह फैसला राहत भरा साबित होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तेज गति से परिचालन के कारण यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।
READ MORE :Adityapur News :आदित्यपुर स्टेशन से दो यात्री ट्रेनों की शुरुआत, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर
चक्रधरपुर रेल मंडल के रूट होंगे हाई-स्पीड
इस फैसले के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले कई व्यस्त रेलखंडों पर ट्रेनें पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज रफ्तार से चलेंगी। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ट्रेनों की समयपालन क्षमता (Punctuality) भी बेहतर होगी।
टाटानगर–गम्हरिया सेक्शन पर 130 KM/H की रफ्तार
रेलवे द्वारा ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम के अपग्रेडेशन के बाद अब टाटा–जम्मूतवी एक्सप्रेस को टाटानगर–गम्हरिया सेक्शन में 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने की अनुमति दे दी गई है। यह सेक्शन चक्रधरपुर रेल मंडल का सबसे व्यस्त और रणनीतिक रेलखंड माना जाता है।
130 KM/H से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
रेलवे द्वारा जिन प्रमुख ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है, उनमें शामिल हैं—
टाटानगर–जम्मूतवी एक्सप्रेस
नादेड़–संतरागाछी एक्सप्रेस
शालीमार एक्सप्रेस
संतरागाछी–अजमेर एक्सप्रेस
पुरी–बांगरीपोसी एक्सप्रेस
राउरकेला–जयनगर–राउरकेला एक्सप्रेस
हटिया–एर्नाकुलम एक्सप्रेस
हटिया–बेंगलुरु एक्सप्रेस
रेलवे ने क्यों बढ़ाई ट्रेनों की स्पीड?
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हाई-स्पीड परिचालन के लिए कई जरूरी कार्य पूरे किए गए हैं, जिनमें,ट्रैक स्ट्रेंथनिंग,ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम,ट्रैक सर्किट और फेंसिंग, आधुनिक सेफ्टी सिस्टम शामिल हैं। देशभर में 23,000 किलोमीटर से अधिक रेल ट्रैक को 130 KM/H की रफ्तार के लिए तैयार किया गया है।
यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?
ट्रेनों की गति बढ़ने से यात्रियों को—20 से 30 मिनट तक यात्रा समय की बचत तेज और आरामदायक यात्रा अनुभव,बेहतर समयपालन लंबी दूरी के यात्रियों को विशेष राहत जैसे कई लाभ मिलेंगे।






