
जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने तेज किया जनसंपर्क, समाजसेवियों का मिला समर्थन
जमशेदपुर।
जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने अपना जनसंपर्क अभियान और तेज कर दिया है। लगातार मिल रहे समर्थन से उत्साहित रिंकू सिंह को शुक्रवार को क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी बड़े लाल दुबे एवं उनकी पत्नी अर्चना दुबे का भी आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त हुआ।
READ MORE :Jamshedpur News :रिंकू सिंह को नूतन सिंह ने दिया समर्थन व आशीर्वाद, नाम वापसी की घोषणा
पहले ही मिल चुका है पप्पू सिंह और नूतन सिंह का समर्थन
इससे पूर्व गुरुवार को प्रतिष्ठित समाजसेवी पप्पू सिंह एवं नूतन सिंह ने भी रिंकू सिंह को अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया था। उल्लेखनीय है कि नूतन सिंह ने पूर्व घोषणा के अनुरूप अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया गया अपना नामांकन वापस लेते हुए रिंकू सिंह के समर्थन की घोषणा की थी। इसे उन्होंने अपनों के लिए त्याग और एकजुटता का प्रतीक बताया।
गली–मोहल्लों में पहुंचकर सुनीं लोगों की समस्याएं
समर्थन मिलने के बाद शुक्रवार से रिंकू सिंह ने जुगसलाई क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने पवट मोहल्ला, तापड़िया कॉम्पलेक्स, दुबे मोहल्ला, नया बाजार, चौक बाजार, मारवाड़ी पाड़ा रोड समेत अन्य इलाकों का दौरा किया।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों और समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका जोरदार स्वागत किया।
पानी, बिजली और साफ-सफाई प्रमुख मुद्दे
लोगों ने रिंकू सिंह के समक्ष क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, जलजमाव और सड़क जाम जैसी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इस पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा कि समाजसेवा उनके जीवन का उद्देश्य है और यह संस्कार उन्हें बचपन से मिला है।
READ MORE :Jamshedpur News :हेमंत सरकार में गांव-गरीब को मिला असली हक और सम्मान, विपक्ष बेचैन : संजीव सरदार
विजन और मिशन साझा कर मांगा समर्थन
रिंकू सिंह ने बताया कि जुगसलाई में स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, नियमित साफ-सफाई, नाली-नालों की देखरेख, मच्छरों के प्रकोप से मुक्ति, ट्रैफिक जाम समाधान, पार्किंग व्यवस्था, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
महिलाओं ने सिंदूर लगाकर दिया आशीर्वाद
जनसंपर्क अभियान के दौरान कई घरों में महिलाओं ने परंपरागत रूप से सिंदूर लगाकर और खोइंछा देकर रिंकू सिंह का स्वागत किया और जीत का आशीर्वाद दिया। सभी क्षेत्रों में हर वर्ग के लोगों में उनकी उम्मीदवारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
लोगों ने जताया भरोसा
स्थानीय लोगों ने भरोसा जताया कि जनहित से जुड़ा रिंकू सिंह का विजन और मिशन जीत के बाद धरातल पर जरूर उतरेगा और जुगसलाई को विकास की नई दिशा मिलेगी।



