
हाजीपुर/जमशेदपुर। यदि आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुण्डला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग (एनआई कार्य) किया जा रहा है। इसके मद्देनजर इस रूट से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है, जिनमें टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी शामिल है।


यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर) द्वारा पुनर्निर्धारित और नियंत्रित कर चलाई जाने वाली ट्रेनों की पूरी सूची जारी की गई है।
पुनर्निर्धारित समय से चलायी जाने वाली ट्रेनें:
1. बीकानेर से 29.07.26 खुलने वाली 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस बीकानेर से 150 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी ।
2. बाड़मेर से 29.07.26 खुलने वाली 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस बाड़मेर से 120 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी ।
3. आनंद विहार से 30.07.26 खुलने वाली 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस आनंद विहार से 150 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी ।
4. आनंद विहार से 30.07.26 खुलने वाली 12506 आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस आनंद विहार से 150 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी ।
5. आनंद विहार से 30.07.26 खुलने वाली 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस आनंद विहार से 90 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी ।
6. टाटा से 30.07.26 खुलने वाली 18101 टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस टाटा से 120 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी ।
नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें :-
1. गाड़ी सं. 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस दिनांक 21 एवं 24 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 100 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
2. गाड़ी सं. 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 22 एवं 23 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 100 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
3. गाड़ी सं. 12505 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस दिनांक 21 से 24 जुलाई तक प्रयागराज मंडल में 100 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
4. गाड़ी सं. 12947 अहमदाबाद-राजगीर अजीमाबाद एक्सप्रेस दिनांक 28 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
5. गाड़ी सं. 12274 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस दिनांक 28 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
6. गाड़ी सं. 12566 नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दिनांक 28 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
7. गाड़ी सं. 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी
8. गाड़ी सं. 13052 कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
9. गाड़ी सं. 13051 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
10. गाड़ी सं. 12819 भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
11. गाड़ी सं. 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 100 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
12. गाड़ी सं. 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 100 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
13. गाड़ी सं. 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
14. गाड़ी सं. 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
15. गाड़ी सं. 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।
16. गाड़ी सं. 12505 कामाख्या-आनंद विहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।


