
बिलासपुर/जमशेदपुर: पवित्र सावन माह में महादेवसाल मंदिर में आयोजित होने वाले भव्य ‘श्रावणी मेला’ को लेकर रेलवे ने शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को एक बड़ी सौगात दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले महादेवसाल स्टेशन पर 04 जोड़ी (कुल 8) एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव सुनिश्चित किया गया है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया रेलवे प्रशासन का यह अहम निर्णय 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा।
टाटानगर और बिलासपुर से आने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
इन स्पेशल ठहराव वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से साउथ बिहार एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, और टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस शामिल हैं। इससे टाटानगर, चक्रधरपुर, बिलासपुर और राउरकेला की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को महादेवसाल मंदिर पहुँचने में काफी सहूलियत होगी।
READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY: यात्री ध्यान दें! दक्षिण पूर्व रेलवे ने 13 से 26 जुलाई तक 16 मेमू ट्रेनों को किया रद्द, चक्रधरपुर-राउरकेला रूट पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट
महादेवसाल स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों की सूची और समय-सारणी
👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस महादेवसाल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी महादेवसाल स्टेशन 09.47 बजे पहुंचेगी तथा 09.48 बजे रवाना होगी |
👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस महादेवसाल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी महादेवसाल स्टेशन 15.17 बजे पहुंचेगी तथा 15.20 बजे रवाना होगी |
👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस महादेवसाल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी महादेवसाल स्टेशन 07.24 बजे पहुंचेगी तथा 07.26 बजे रवाना होगी |
👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस महादेवसाल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी महादेवसाल स्टेशन 15.45 बजे पहुंचेगी तथा 15.47 बजे रवाना होगी |
👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस महादेवसाल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी महादेवसाल स्टेशन 08.56 बजे पहुंचेगी तथा 08.58 बजे रवाना होगी |
👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस महादेवसाल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी महादेवसाल स्टेशन 17.23 बजे पहुंचेगी तथा 17.25 बजे रवाना होगी |
👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस महादेवसाल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी महादेवसाल स्टेशन 21.05 बजे पहुंचेगी तथा 21.07 बजे रवाना होगी |
👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस महादेवसाल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी महादेवसाल स्टेशन 02.03 बजे पहुंचेगी तथा 02.05 बजे रवाना होगी |


