
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल संपर्क को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में चल रही ट्रेन संख्या 07051/07152 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित (Regularize) करने का फैसला किया गया है। नियमितीकरण के बाद अब यह गाड़ी नए नंबर 17433/17434 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में अपनी सेवाएं देगी। इस फैसले से दक्षिण भारत, मध्य भारत और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
नए नंबरों के साथ जून से शुरू होगी सेवा
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 01 जून 2026 से तिरुपति से प्रत्येक सोमवार को प्रस्थान करेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 04 जून 2026 से रक्सौल से प्रत्येक गुरुवार को संचालित की जाएगी। इस नियमित सेवा के शुरू होने से बिहार और दक्षिण भारत के बीच रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा।
ट्रेन संख्या 17433: तिरुपति से रक्सौल का समय
गाड़ी संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से 08.15 बजे रवाना होगी। मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए अगले दिन (मंगलवार) यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर पहुंचेगी, जिसका समय निम्नलिखित है:
गोंदिया स्टेशन: आगमन 07.30 बजे / प्रस्थान 07.40 बजे
दुर्ग स्टेशन: आगमन 10.00 बजे / प्रस्थान 10.05 बजे
रायपुर स्टेशन: आगमन 10.45 बजे / प्रस्थान 10.50 बजे
बिलासपुर स्टेशन: आगमन 13.20 बजे / प्रस्थान 13.30 बजे इसके बाद यह ट्रेन तीसरे दिन यानी बुधवार को 17.00 बजे रक्सौल स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 17434: रक्सौल से तिरुपति का समय
वापसी में गाड़ी संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से 03.15 बजे रवाना होगी। अगले दिन (शुक्रवार) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत इसका समय इस प्रकार रहेगा:
बिलासपुर स्टेशन: आगमन 04.40 बजे / प्रस्थान 04.50 बजे
रायपुर स्टेशन: आगमन 06.20 बजे / प्रस्थान 06.25 बजे
दुर्ग स्टेशन: आगमन 07.15 बजे / प्रस्थान 07.20 बजे
गोंदिया स्टेशन: आगमन 09.20 बजे / प्रस्थान 09.30 बजे यहां से आगे बढ़ते हुए यह ट्रेन तीसरे दिन यानी शनिवार को 09.30 बजे तिरुपति स्टेशन पहुंचेगी।
कोच संरचना और प्रमुख ठहराव
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधार को मिला ‘फेस ऑफ इंडिया – 2026’ का सम्मान
यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए इस गाड़ी में कुल 24 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें 02 एसएलआर, 04 सामान्य (General), 10 स्लीपर (Sleeper), 05 एसी-3 (3 AC) तथा 03 एसी-2 (2 AC) कोच शामिल किए गए हैं।
प्रमुख वाणिज्यिक ठहराव (Stoppages): यह ट्रेन रास्ते में रेणिगुंटा, कड़पा, गुंतकल, रायचूर, सिकंदराबाद, काजीपेट, बल्लारशाह, चांदाफोर्ट, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो, धनबाद, चितरंजन, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि विस्तृत समय-सारिणी के लिए वे राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


