झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में भी जनता ने विपक्षी महागठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है:भाजपा

110

रांची / जमशेदपुर । झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में भी जनता ने विपक्षी महागठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है। अधिकतर जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। उक्त बातें झारखंड प्रदेश भाजपा मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्य और कोल्हान प्रमंडलीय भाजपा मीडिया प्रभारी अजय राय ने एक बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को व्यापक समर्थन दिया है। दूसरे चरण के मतदान में भी जनता ने भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। मतदाताओं के भाजपा के प्रति रुझान से यह स्पष्ट संकेत मिलने लगा है कि झारखंड में एक बार फिर रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में स्थिर सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में भी सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि शेष अगले तीन चरणों में होने वाले चुनाव में भी जनता का व्यापक समर्थन भाजपा को प्राप्त होगा और विपक्षी महागठबंधन धराशायी होगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More