
जमशेदपुर।


नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में ईस्ट बंगाल कालोनी सहित कई ईलाको में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनजागरण अभियान चलाया।इस दौरान बंग्लादेश से आ कर जमशेदपुर के विभन्न जगहो मे रह रहे लोगो से मुलाकात की।।यही नही लोगो को नागरिकता कानून के बारे में लोगो को जानकारी दी।
इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जून मु्ण्डा ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के जागरुकता जनसर्पक अभियान के माध्यम के तहत आज जमशेदपुर के वैसे लोगो की बीच मै हू जो बड़ी संख्या में बंटवारे के समय या उसके बाद त्रासदी का शिकार होकर जमशेदपुर आए है। यह जागरुकता अभियान इसलिए जरुरी है क्योकि देश मे इस खिलाफ भ्रातियां फैलाई जा रही है।लोग यह समझ नही पा रहे है कि यह कानून देश जनता के औऱ ऐसे लोगो के हित में जो अभी तक देश के नागरिकता नही प्राप्त कऱ पाए है। जो त्रासदी अफगानिस्तान पाकिस्तान और बांग्लादेश से झेल कर भारत आए हैं और यहां भी उसी त्रासदी झेल रहे है वैसे लोगो के लिए नागरिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह कानून बनाया है।और इसे लोकसभा ओर राज्यसभा में पारित करके उनको नागरिकता देने के लिए फैसला किया गया हैं।लेकिन विपक्ष को इस अभूतपूर्व फैसला नगवार गुजरा।और विपक्ष को लगा कि वर्षो से जो समस्या उलझी हुई हैं जिसे सरकार ने सूलझा लिया है। विपक्ष एक ऐसी राजनीति चाल चल रहा है ताकि इस मामले में सरकार की बदनामी हो और इसके लिए विपक्ष के द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं वैसे लोगों की भावना को समझने का प्रयास नहीं किया जा रहा है जो इस त्रासदी का शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का एक अच्छा प्रयास है लेकिन विपक्ष चाहता ही नहीं है की इनको नागरिकता दिया जाए। उन्होंने कहा कि वैसे जो लोग भारत के संस्कृति के साथ जीना चाहते हैं उनका भारत में स्वागत है। नागरिकता कानून के विरोध में हुए तोड़फोड़ की घटना को भी अर्जुन मुंडा ने निंदा की उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना करके लोग देश को अस्थिर करना चाहते हैं लेकिन जनता जान चुकी है और उनके मंसूबे को पहचान चुकी हैं उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना के अंजाम देने वाले लोगों के पीछे और भी कई लोग हैं।

