
जमशेदपुर।


दक्षिणपूर्व रेलवे ने छठ पर्व में यात्रियो को बढने् वाली भीड़ को देखते हुए संतरागाछी –बरौनी सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन खड़गपुर,टाटानगर ,आसनसोल के रास्ते में बरौनी जाएगी।इसको लेकर एस ई रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। ट्रेन संख्या 80805 संतरागाछी से 1नवबंर की शाम के 3.30 में प्रस्थान करेगी। जो दुसरे दिन सुबह सुबह9.30 में बरौनी पहुचेगी।बरौनी से यह ट्रेन 3 नवबंर को 80806 बनकर संतरागाछी के लिए प्रस्थान करेगी।जो अगले दिन सुबह 6.15 संतरागाछी पहुंचेगी।
इसका ठहराव संतरागाछी –बरौनी के बीच खड़गपुर, टाटानगर, चाण्डिल, पुरुलिया, जयचण्डीपहाड़,आसनसोल,चित्तरंजन,मधुपुर, जेसीडीह, झाझा और क्यूल स्टेशन में होगा।इस ट्रेन में १८ कोच होगे।जिसमें चार ए सी थ्री. बारह स्लीपर कोच, दो कोच समान्य होगें।
यह एस ई रेलवे के द्रारा पूर्व घोषित ट्रेन 08005/08006 छठ पूजा स्पेशल के जगह चलेगी।

