Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » वी-गार्ड बिग आइडिया बिजनेस प्लान कॉन्टेस्ट में IMT गाज़ियाबाद ने जीत दर्ज की
Uncategorized

वी-गार्ड बिग आइडिया बिजनेस प्लान कॉन्टेस्ट में IMT गाज़ियाबाद ने जीत दर्ज की

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 10, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

वी-गार्ड बिग आइडिया बिजनेस प्लान कॉन्टेस्ट-2019 में IMT गाज़ियाबाद ने जीत हासिल की है, जिसमें देश के शीर्ष बिजनेस स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। बेहद कठोर चयन प्रक्रिया के बाद 25 टीमों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और NMIMS, मुंबई को क्रमशः पहला एवं दूसरा उपविजेता घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में IIM रायपुर तथा ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, गुरुग्राम को स्पेशल जूरी अवॉर्ड दिया गया। इस प्रतियोगिता की थीम ‘एक बेहतर कल के लिए किचन की कायापलट’ थी, जिसमें प्रतिभागियों को वी-गार्ड की व्यावसायिक रणनीति से तालमेल बैठाते हुए कारोबार के विकास के लिए व्यावहारिक एवं नवीन विचारों को प्रस्तुत करना था। पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र के साथ-साथ क्रमशः ₹2,00,000, ₹1,00,000 तथा ₹50,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्पेशल जूरी अवॉर्ड प्राप्त करने वाली दो टीमों को भी नकद पुरस्कार के तौर पर ₹25,000 की धनराशि दी गई।

27 और 28 सितंबर को कोच्चि में भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया था, जहां इसमें भाग लेने वाली टीमों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। श्री राजेश नायर (एमर्ज वेंचर्स पीटीई में ऑपरेटिंग पार्टनर) विजेताओं का चयन करने वाली पांच सदस्यीय जूरी समिति के अध्यक्ष थे, जबकि अन्य सदस्यों में श्री मिथुन चित्तिलपिल्लई (मैनेजिंग डायरेक्टर, वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड), श्री वी. रामचंद्रन (डायरेक्टर एवं सीओओ, वी-गार्ड), श्री सुदर्शन कस्तूरी (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं सीएफओ,
वी-गार्ड) तथा मोहम्मद तनवीर (सीनियर जीएम- न्यू प्रोडक्ट डेवलपमेंट, वी-गार्ड) शामिल थे। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गए विचारों का मूल्यांकन चतुराई, व्यावहारिक दृष्टि से विचार को लागू करने की संभावना, औचित्य, सरलता तथा वी-गार्ड के कारोबार एवं उसके उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव जैसे मापदंडों के आधार पर किया गया। वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष, श्री कोच्चूसेफ़ चित्तिलपिल्लई इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे।

इस कार्यक्रम ने वी-गार्ड के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं के साथ परस्पर चर्चा के लिए एक मंच उपलब्ध कराया है, जहां युवा अपनी विचार प्रक्रिया को बेहतर बनाने और उनमें नवाचार की भावना को बढ़ावा देने के लिए कारोबार से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कर सकते हैं।

वी-गार्ड की स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी, और इसके बाद से कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को केंद्र में रखते हुए हमेशा उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पादों का निर्माण करने तथा लोगों तक पहुंचाने में विश्वास किया है। ब्रांड द्वारा किए जाने वाले किसी भी और हर कार्य में नवाचार ही इसकी सबसे बड़ी ताक़त रही है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वी-गार्ड बिग आइडिया बी-प्लान कॉन्टेस्ट की संकल्पना तैयार की गई थी। हमारा ब्रांड सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता है तथा राष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और हमारा मानना है कि सशक्त युवा राष्ट्र के मजबूत और स्थायी विकास की बुनियाद हैं, जिन्हें निरंतर प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है। वी-गार्ड बिग आइडिया बी-प्लान कॉन्टेस्ट ऐसा ही एक मंच है, जो असाधारण सोच रखने वाले इन युवाओं को अपने विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर देता है, जिससे दुनिया में बड़े बदलाव संभव हो सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:सड़क दुर्घटनाओं और हेलमेट चेकिंग से परेशान जनता; पूर्व भाजपा अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने प्रशासन से की 3 बड़ी मांगें

September 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: क्रोमा पर iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार तक एक्सचेंज बोनस

September 14, 2026

ADITYAPUR NEWS: मेयर संजय सरदार ने किया श्रीराम बॉयज क्लब गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

September 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.