
चार प्रखंड में निःशुल्क कोचिंग सेंटर शुरू की जायेगी : हरेलाल
नीमडीह : जनसेवा ही लक्ष्य द्वारा गुरुवार को कुकड़ू हाटतोला मैदान में प्रखंड स्तरीय संगठन एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों गांवों से करीब पांच हजार महिला-पुरूष उपस्थित हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र विश्वरंजन उर्फ कार्तिक महतो ने कहा कि मातृशक्ति दुनिया का सबसे बड़ा शक्ति है। उन्होंने कहा कि दुर्गा, काली, भवानी चंडी आदि के रूप में मातृशक्ति ने प्राचीन समय से असुरों का संहार कर रही है और मनुष्यों को सुख-शांति प्रदान कर रही हैं। आज मातृशक्ति को ईचागढ़ विस के सुख-शांति के लिए वोट रूपी अस्त्र से बाहरी उम्मीदवारों को संहार कर भूमिपुत्र हरेलाल महतो को विजयी बनाने की आवश्यकता है। हम मातृशक्ति को आह्वान करते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ की मुक्ति के लिए आगे आएं। विशिष्ट अतिथि सह ईचागढ़ के प्रत्याशी समाजसेवी हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को हम अपना परिवार मानते हैं। मुझे अपने परिवार की सदस्य समझकर इस विधानसभा चुनाव में अमुल्य वोट की आशीर्वाद से जितायें इस क्षेत्र में चार निःशुल्क कोचिंग संस्थान खोलकर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के रास्ते पर ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को हर खेत में पानी पहुंचाने, अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने आदि का प्रयास करेंगे। साथ ही इस क्षेत्र में एक नया स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज शुरू करने का भी प्रयास किया जायेगा। सम्मानित अतिथि धरणीधर सिंह मुंडा ने कहा कि ईचागढ़ विस की मान-सम्मान और शान की रक्षा के लिए जान भी कुर्बान करना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने लोगों से अपील किया ईचागढ़ की मान-सम्मान रक्षा के लिए साथ दें और भूमिपुत्र हरेलाल महतो को चुनाव में जीताकर विधानसभा भेजें। इस अवसर पर गोराचंद सिंह मुंडा, बादल महतो, संतोष प्रमाणिक, पटल महतो

