
जमशेदपुर।


नंदिता हरिपाल(गण्डा समाज, अनुसूचित जाति) पिता राजेश हरिपाल, कदमा, जमशेदपुर वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट में झारखंड स्टेट टॉपर है, परन्तु आर्थिक रूप से काफी कमजोर होने के कारण उच्च शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ होने की सूचना मुझे देते हुई अच्छे कॉलेज में दाखिला कराने एंव आगे के पढ़ाई में होनेवाले खर्च का वहन करने का अनुरोध किया गया था, नन्दिता जैसी होनहार के IAS बनने के सपने (भविष्य) को देखते हुए हमारे प्रयास से नन्दिता का दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला हो गया। नन्दिता के पढाई में होनेवाले खर्च का पहला माह का मासिक खर्च से सम्बंधित चेक आज झारखंड पुलिस एसोसिएशन जमशेदपुर प्रांगण में मेरे स्तर से दिया गया। इससे पूर्व से मेरे स्तर से आर्थिक रूप से कमजोर 6 होनहार बच्चे क्रमशः (1) अंकुर महतो, जिनके पिताजी लकवाग्रस्त हैं को 50000/-(पचास हजार)रू0 आर्थिक सहयोग कर NIT अगरतला में इस वर्ष दाखिला कराया गया है।
(2) वर्ष 2020 को मैट्रिक परीक्षा में जमशेदपुर जिला में टॉप 10 में 6 स्थान रखने वाले लखिन्द्र मुर्मु धालभूमगढ़ के उच्च शिक्षा हेतु मासिक खर्च का वहन
(3) वर्ष 2019 को इंटरमीडिएट में जमशेदपुर जिला में टॉप 10 में 7 वां स्थान रखने वाली कल्याणी महतो, पटमदा के उच्च शिक्षा हेतु मासिक खर्च का वहन
(4) आदिम जनजाति, सबर समुदाय के लालू सबर , पटमदा को प्रसाशनिक सेवा के लिये बिनय एकेडमी जमशेदपुर में निःशुल्क कोचिंग का व्यवस्था कर आवासन एंव अन्य खर्च का वहन
(5) बिनय महतो, सिली वर्तमान, परसुडीह, जमशेदपुर को रेलवे एंव बैंकिंग सेवा के लिये विनय एकेडमी जमशेदपुर में निशुल्क कोचिंग का व्यवस्था कर आवासन एंव अन्य खर्च का वहन
(6) अमन महतो(5 वर्ष), चाकुलिया जिनके पिउताजी भोलानाथ महतो का निधन वर्ष 2017 को हो गया है, का उच्च शिक्षा के खर्च का वहन मेरे स्तर से किया जाता है, को भी मासिक खर्च का चेक दिया गया। इस अवसर पर उक्त सभी 7 सितारे के अभिभावक एंव निम्नलिखित समाजसेवी एंव अन्य गणमान्य व्यक्ति , प्रेस के साथी भी उक्त होनहारों को हौसला बढ़ाने एंव उज्ज्वल भविष्य हेतु आशिर्वाद देने के लिये उपस्थित रहे।
1. जयपाल सिरका, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष, झारखंड पुलिस एसोसिएशन, झारखण्ड रांची,2.जयमनी महंता, ओडिशा कुड़मी सेना अध्यक्ष 3. नरेश टांडिया, अध्यक्ष, गण्डा समाज, 4. शैलेन्द्र महतो, कुड़मी सेना केंद्रीय अध्यक्ष, 5. सपन महतो समाजसेवी 6, माणिक चन्द्र महतो, समाजसेवी
एंव अन्य महानुभाव उपस्थित रहे। सभी 7 सितारे के अभिभावकों को मेरे स्तर से साल देकर सम्मानित करते हुये हौसला अफजाई किया गया।
मैं इस अवसर पर उपस्थित सभी महानुभावो, बिनय एकेडमी के निदेशक बिनय कुमार, मनोज महतो, नव युवा शक्ति संगठन समिति धनबाद का आभार प्रकट करते हुये आशा करता हूँ कि सभी सामर्थवान महानुभाव अपने अपने स्तर से वैसे होनहार सितारे जो आर्थिक रूप से कमजोर है को चमकने में सहयोग प्रदान करेंगे।

