
।जमशेदपुर:जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में विपक्ष की जमीन लगातार खिसकती जा रही है। झामुमो व अन्य दलों के कार्यकर्ताओं का विश्वास लगातार भाजपा पर बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्य्ता ग्रहण की। बुधवार शाम भाजपा गोलमुरी अध्यक्ष प्रोबीर चटर्जी राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने झामुमो नेता जगराज सिंह रंधावा, प्रेमप्रकाश दुबे, मंगल सिंह,विनोद चौबे व अन्य के नेतृत्व में शामिल हुए सैकड़ों युवकों को पार्टी का अंगवस्त्र व माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए बताया कि शामिल हुए कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व व सूबे की रघुवर सरकार की विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। झामुमो के परिवारवाद और नकारात्मक राजनीति से खफ़ा उनके कार्यकर्ता राज्य के विकास व मान-सम्मान के लिए भाजपा की ओर देख रहे हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रहा।


इस अवसर पर मुख्यरूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा,राम बाबू तिवारी,मिथिलेश सिंह यादव,गुरदेव सिंह राजा,खेमलाल चौधरी,गुंजन यादव,बंटी अग्रवाल,अशोक समानता आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

