हाजीपुर,। होली के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बिहार और झारखंड के प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए 58 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों से दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, अमृतसर समेत कई प्रमुख शहरों तक यात्रा आसान होगी।
दिल्ली/आनंद विहार रूट की प्रमुख स्पेशल ट्रेनें
03257 दानापुर–आनंद विहार (08.03.2026)
03239 पटना–नई दिल्ली (05.03–15.03, प्रतिदिन)
02563 बरौनी–नई दिल्ली (01.03–30.03, प्रतिदिन)
02569 दरभंगा–नई दिल्ली (01.03–30.03, प्रतिदिन)
03697/02397/04069 शेखपुरा–नई दिल्ली/आनंद विहार विशेष तिथियों पर
पूर्वी व दक्षिण भारत के लिए
03230 / 08440 पटना–पुरी
02831 धनबाद–भुवनेश्वर (प्रतिदिन, 01.04.2026 तक)
06040 बरौनी–चेन्नई
06086 मुजफ्फरपुर–एरणाकुलम
07316 मुजफ्फरपुर–हुब्बली
READ MORE :Holi Special Train 2026 :होली में आना-जाना होगा आसान, बिहार के लिए पुणे, मुंबई, अहमदाबाद और श्रीगंगानगर से चलेगी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
मुंबई/पुणे/गुजरात रूट
01144 / 05557 दानापुर/रक्सौल–लोकमान्य तिलक (मुंबई)
01482 / 01150 / 05589 दानापुर/मुजफ्फरपुर–पुणे
09448 / 09466 पटना/दरभंगा–अहमदाबाद
09026 / 09032 दानापुर/हसनपुर रोड–उधना/वलसाड
झारखंड व अन्य प्रमुख रूट
08184 बक्सर–टाटा (प्रत्येक बुधवार, 01.04.2026 तक)
08106 झंझारपुर–रांची (प्रत्येक मंगलवार)
08110 दरभंगा–संतरागाछी
03639 / 03309 / 03379 / 06564 धनबाद से दिल्ली/एलटीटी/यशवंतपुर आदि
यात्रियों के लिए सलाह
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की तिथि, समय और ठहराव की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य जांच लें। होली के बाद की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं।
इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से बिहार, झारखंड और आसपास के राज्यों के यात्रियों को त्योहार के बाद अपने कार्यस्थल तक लौटने में बड़ी राहत मिलेगी।




