Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » South East Central Railway : टाटा-ईतवारी एक्सप्रेस से ₹5 लाख का गांजा बरामद
Breaking News

South East Central Railway : टाटा-ईतवारी एक्सप्रेस से ₹5 लाख का गांजा बरामद

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 19, 2026Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

नागपुर ।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियानों—“ऑपरेशन यात्री सुरक्षा”, “ऑपरेशन रेल सुरक्षा” एवं “ऑपरेशन नार्कोस”—के अंतर्गत मात्र 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग मामलों में कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई। यह अभियान रेल संपत्ति की सुरक्षा, यात्री सामान की चोरी की रोकथाम तथा प्रतिबंधित मादक पदार्थों, अवैध शराब एवं अन्य अवैध वस्तुओं के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर चलाया जा रहा है।

READ MORE :Jamshedpur News :टाटानगर–जयपुर सीधी ट्रेन की मांग तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

दिनांक 15 फरवरी 2026 को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर मध्यरात्रि चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को यात्रियों की भीड़ में घूमते एवं उनके सामान की रेकी करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उनके पास वैध यात्रा टिकट नहीं पाया गया, जिसके बाद उन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी डोंगरगढ़ को सुपुर्द किया गया।

दिनांक 17 फरवरी 2026 को गाड़ी संख्या 11754 की निगरानी के दौरान बालाघाट स्टेशन पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में अंधेरे से निकलकर ट्रेन में चढ़ते एवं रेकी करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर जांच की गई, जिसमें वर्ष 2016 से 2023 के बीच उसके विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत कुल 08 मामले दर्ज पाए गए। आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई हेतु जीआरपी को सौंपा गया।

इसी क्रम में “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत दिनांक 17 फरवरी 2026 को गाड़ी संख्या 18109 टाटा-ईतवारी एक्सप्रेस से गोंदिया स्टेशन पर एक महिला को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 10 किलो 335 ग्राम गांजा (अनुमानित मूल्य ₹5,16,750/-) तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी महिला के विरुद्ध NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर शासकीय रेल पुलिस, गोंदिया द्वारा जांच प्रारंभ की गई है।

READ MORE :South Eastern Railways:टाटानगर से कटिहार के लिए धनबाद होकर चलेगी नई होली स्पेशल ट्रेन

इसके अतिरिक्त, नैनपुर क्षेत्र में ग्वारीघाट स्टेशन के जबलपुर छोर स्थित नॉर्थ गुमटी (सिग्नल) का ताला तोड़कर केबल क्षतिग्रस्त करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए RPF द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया। श्वान दस्ते एवं CCTV फुटेज की सहायता से तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में रेलवे गुमटी का ताला तोड़कर केबल काटने का अपराध स्वीकार किया है।

उक्त समस्त कार्रवाई मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर के निर्देशन तथा दीप चन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब नागपुर के मार्गदर्शन में संपन्न की गई।

रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि रेलगाड़ियों, स्टेशनों एवं परिसर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या लावारिस वस्तु दिखाई देने पर तुरंत RPF पोस्ट, ड्यूटी स्टाफ या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल संपत्ति की रक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण संपन्न, छात्रों ने सीखीं जीवनरक्षक तकनीकें

July 8, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: Youth Brutally Murdered Over Love Triangle on Mango Gurudwara Road; Gunfire and Weapons Create Panic

July 8, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : सुंदरनगर में पहुंचा डालसा का मोबाइल वैन, स्कूली बच्चों को गुड टच-बैड टच और पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी

July 8, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.