
वाहेगुरु दा खालसा, वाहेगुरु दी फतेह के उद्घोष के साथ यात्रा के लिए रवाना हुआ जत्था


जमशेदपुर में जनसेवा करने वाली संस्था खालसा सेवा दल का एक जत्था जमशेदपुर से हेमकुंड साहिब के लिये रवाना हुआ।गुरुवार को खालसा सेवा दल की पांच-सदस्यीय का जत्था जमशेदपुर से प्रथम जत्थे के रूप में सड़क मार्ग से वाहेगुरु दा खालसा, वाहेगुरु दी फतेह के उद्घोष के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। रवाना हुए तीर्थयात्रियों में सतविंदर सिंह के नेतृत्व में सन्नी सिंह, गुरबख्श सिंह, मनप्रीत सिंह सबलोक व बलदीप सिंह थे। जत्थे की अगुवाई करने वाले सेंट्रल सिख नौजवान सभा के कोषाध्यक्ष सह तार कंपनी सिख नौजवान सभा के प्रधान सतविंदर सिंह ने बताया कि उनका यह पहला जत्था है जो जमशेदपुर से सर्वप्रथम हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ है। 10 दिनो की तीर्थ यात्रा के बाद जत्था लौट आएगा।
चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट चार सिंतबर को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं।

