
मिस एंड मिसेज ब्यूटी आईकाॅन के फाइनल में हरप्रीत बनी विनर
जमशेदपुर। किसी ने सच ही कहा हैं कि दुनिया है तो सपने हैं और इन सपनों को सच करने के लिए मॉडलिंग से बेहतर क्या हो सकता है। अपने सपने को सच करने के साथ ही बर्मामाइंस स्थित टीआरएफ कंपनी के पास रहने वाली मॉडल हरप्रीत मेहरा ने राष्ट्र स्तरीय मिस एंड मिसेज ब्यूटी आईकाॅन इंडिया का फाइनल विनर बनकर जमशेदपुर समेत झारखंड का नाम रोशन किया हैं।
सौंदर्य प्रतियोगिताओं का ताज हासिल करने वाली हरप्रीत मेहरा का कहना हैं कि अरना फाउंडेशन की ओर से पिछले दिनों रायपुर में आयोजित हुई मिस एंड मिसेज ब्यूटी आइकॉन कॉन्टेस्ट का ग्रैंड फिनाले के ऑडिशन में देशभर से 400 कंटेस्टेंट ने पार्टिसिपेट किया। बेस्ट परफॉर्मेंस के आधार पर 20 कंटेस्टेंट फाइनल में जगह बनाने मे कामयाब रहीं। इनके बीच हुए कई राउंड के बाद अलग-अलग कैटेगिरी में विनर घोषित किया गया।
मिस कैटेगिरी में शहर की हरप्रित मेहरा प्रथम, गोल्ड कैटेगिरी में पूजा सिंह और प्लेटिनम कैटेगिरी में दीया मूलचंदानी विनर रहीं। जजमेंट मॉडल सब्बी सुर्री, अलीशा यादव, गीता रायकवार ने किया। इस मौके पर राजेश, शेखर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हरप्रीत मेहरा का कहना हैं कि करियर के तौर पर मॉडलिंग में आगे जाने का काफी मौका हैं, लेकिन इसके लिए धैर्य रखने की जरूरत हैं। मॉडल बनना न तो कोई अजूबा है और न ही किसी खास का विशेषाधिकार इसके लिए अपने आप में जुनून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उसे बचपन से ही मॉडलिंग का काफी शोक था। कई डांस प्रतियोगिता में बतौर जज के रूप में शामिल होकर जजमेंट किया हैं।
मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाने वाले लोगों को हरप्रीत मेहरा ने सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए यह संदेश दिया हैं कि सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से पहले अपनी मंजिल को स्पष्ट रखें। यदि आपमें एक मॉडल बनने की बुनियादी खूबियां हैं तो उसे निखारा जा सकता है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे मेरे पिता जीत सिंह, माता कश्मीर कौर और बड़ी बहन जसप्रीत कौर मेहरा ने हर संभव हर जगह पूरा साथ दिया, जिसके कारण यह सफलता मुझे मिली और मैं अपने शहर के साथ अपने राज्य झारखंड का नाम भी रोशन कर सकी।



