
जमशेदपुर। झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला गुरुवार को नगर कीर्तन में शामिल हुए।सोनारी में सबसे पहले गुरु रामदास सेवा दल ने उनका सिरोपा देकर स्वागत किया। उसके उपरांत वह नगर कीर्तन में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे।जानलेवा हमला होने के कारण वे पिछले नगर कीर्तन में नहीं शामिल हो सके थे। सरकार एवं जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अंगरक्षक मुहैया करवा रखा है। उनकी सुरक्षा को लेकर बोर्ड के सदस्य एवं पदाधिकारी भी काफी सक्रिय रहे।
इस मौके पर गुरुचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि पंथ की सेवा एवं संगत के आशीर्वाद का ही सद का के कारण ही वे आज फिर से ठीक हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि सीतारामडेरा गुरुद्वारा जाने के क्रम में बोर तकरीबन चार बजे उन पर जानलेवा हमला हुआ था और चार गोलियां मारी गई थी।



