
जमशेदपुर।


झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला को शनिवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियो ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानिय लोगो की मदद से उसे ईलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिती खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही घटना की सुचना पर एस एस पी सहित कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। और मामले की जानकारी ली।
जानकारी अनुसार सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के दसनबंर बस्ती के रहने वाले गुरुशरण सिंह उर्फ बिल्ला अपनी धर्मपत्नी के साथ सीतारामडेरा गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह से मत्था टेक कर लौट रहे थे। रास्ते में 6 लड़के खड़े थे। उनके हाव-भाव से बिला ने भाप लिया। लेकिन जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक उनलोगो ने गुरुशऱण पर गोली चला दी। लेकिन गुरुशऱण गोली से बचते हुए उन्हे पकड़ने की कोशीश की लेकिन गुरुशऱण उसमे कामयाब नही रहे।और गोली का शिकार हो गए। घटना के अंजाम देने के बाद सभी अपराधी भागने में सफल रहे।
इस सबंध में एस एस पी अनुप बिरथरे ने बताया कि आज सुबह पोने पाच बजे के लगभग सीतारामडेरा के थानाक्षेत्र मे अज्ञात अपराधियों ने गुरुचरण सिह पर गोली चलाई है।जिसमे वे घायल हो गए है। उन्हे पीठ में गोली लगी है और गिरने के दौरान हाथ में चोट भी लगी है। उन्होने कहा कि फिलहाल उनकी स्थिती खतरे से बाहर बताई जा रही है।उन्होने कहा कि घटना के उदभेदन के लिए टीम का गठन कर लिया गया है।जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। मामले का उदभेदन हो जाएगा।

