जमशेदपुर : हिन्दू जन जागरण मंच के सदस्यों की बैठक एग्रिको मैदान में जिलाध्यक्ष अमित शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्यत: चार विषयों पर चर्चा की गई. आपसी चर्चा के बाद तय किया गया कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन कानून (सीएबी) के समर्थन में जल्द ही एक रैली निकाली जाएगी. यह रैली बागबेड़ा से आरंभ होकर टाटानगर स्टेशन तक जाएगी, जहां सभा के बाद समापन होगा. साथ ही हरवर्ष की तरह इसबार भी हिन्दू नववर्ष के पूर्व संध्या पर 24 मार्च, 2020 को बर्मामाइंस दुर्गापूजा मैदान से रैली निकाली जाएगी, जिसका समापन साकची आमबगान मैदान में होगा.
मौके पर कोल्हान में संगठन विस्तार के मद्देनजर गंभीरता दिखाते हुए कोल्हान के अलग-अलग स्थानों पर नए चेहरों को जिम्मेवारी सौंपने पर सहमति बनी. साथ ही संगठन का एक मजबूत संरक्षक मंडली बनाने की दिशा में चर्चा हुई. पूरी कमेटी की घोषणा खरमास के बाद बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में किया जाएगा. बैठक में अमित शर्मा, बलबीर मंडल, सतीश मुखी, सतीश सिंह, पप्पू राव, शैलेश गुप्ता, मनीष सिंह, महेश मिश्रा, नवीन तिवारी, श्रवण पासवान, अमर सिंह, अमित राम, प्रदीप समोदा, दीपक बजरंगी, अधिराज तिवारी, भारती, अनु रजक, कौशिक स्वाइन, विक्की मुखी, राजीव मुखी, संदीप सिंह, प्रतीक तिवारी, नीरज सिंह, अनिल सिंह, रोशन वर्मा, राजकुमार सिंह, टोनी सिंह, पंकज सिंह, राहुल रजक, राकेश कंसारी, संजू कंसारी तथा अन्य मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन सतीश मुखी और पप्पू राव ने किया.