जमशेदपुर।
गोपाल मैदान में संपन्न हुए जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में सरयू राय मंत्री खाद्य एवं आपूर्ति उपभोक्ता मामले झारखंड सरकार द्वारा ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की
हमारे संविधान के द्वारा प्रदत नियमों से कारणों से जो व्यवस्था चल रही है उसके प्रदर्शन से उसके अंदर में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के प्रतिफल से तथा संविधान में निहित विभिन्न नियमों से देश की अर्थव्यवस्था का संचालन करते हैं. हमारे देश और दुनिया के बीच में आर्थिक प्रगति की होड़ में देश आगे जाए इसके लिए प्रावधान है उन प्रावधानों का जिस प्रकार से अमल हो रहा है जिस प्रकार से देश आगे बढ़ा है उससे जुड़ी संस्थाएं जिस प्रकार से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं वह वाकई में देश की जनता को आश्वस्त करने वाला है कि हमारा देश भारत एक महान राष्ट्र के रूप में दुनिया के मानचित्र पर उभरने के लिए दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रहा है हमारा देश विश्व की 5 बड़ी अर्थव्यवस्था वाली देशों में शुमार हो गया है उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में हम सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर लेंगे यह1 दिन में संभव नहीं हो पाया है । अगर हम 69 साल के इतिहास को देखें तो हम पाएंगे कि हमारे देश के नेतृत्व करने वाले लोगों ने अपनी मेहनत और परिश्रम से इस देश के खजाने को भरा है ।खजाने के माध्यम से जो हमारे देश के नियंता है उन्होंने देश को आगे ले जाने का जो मार्ग प्रशस्त किया है वह वास्तव में 69 साल की यात्रा का गौरवमय इतिहास है। आज हम जिस मुकाम पर खड़े हैं उस मुकाम तक पहुंचने के लिए देश को कई कठिनाइयों से जूझना पड़ा ऐसा नहीं है कि हमेशा उत्साह
माहौल रहा हमें लड़ाई भी लड़नी पड़ी हमें जीत मिली और हार का भी सामना करना पड़ा लेकिन हमारे देश के नियंता नीति निर्माताओ ने हार और जीत में समभाव रखते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम किया ।हमें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा । लेकिन हमारे देश के नेतृत्व कर्ताओं ने दृढ़ता के साथ उसका सामना किया और जनता पर भरोसा किया और जनता के भरोसे के आधार पर देश के स्वाभिमान को भी बरकरार रखा और उसे आगे ले जाने का काम किया ऐसे सभी नेतृत्व करता प्रशासकों कर्मियों सैन्य बल के गौरवमय इतिहास से आगे बढ़ने की प्रेरणा लेने के साथ ही उनका सम्मान करने की आवश्यकता है
। पूर्वी सिंहभूम जिला ना केवल झारखंड में बल्कि देश ने भी उत्कृष्ट स्थान रखता है। जिला प्रशासन ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जिस शिद्दत से लागू किया है इससे जनता भी यह महसूस कर रही है समाज के अंतिम व्यक्ति पकड़ा व्यक्ति भी ना केवल अवसर तलाश रहा है बल्कि उसको प्राप्त हो रहा है जिला प्रशासन द्वारा जिला के विकास के लिए जो प्रयास किए गए हैं वह प्रयास सफल हो रहे हैं और उसके सुखद परिणाम भी दिख रहे हैं जिला प्रशासन के प्रयास से ही जिले के दुर्गम स्थानों पर भी लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल पाई है जिससे लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है आज हम किसी पहचान के मोहताज नहीं है आज विश्व में भारत देश का गौरव बढ़ा है और विश्व के विकसित राष्ट्रों के बीच भी भारत को वह सम्मान प्राप्त हो रहा है लेकिन जिस प्रकार हम ने विकास किया है वह विकास भी उस विकास से भी कई संकट उत्पन्न हुए हैं विकास के साथ-साथ विकास से उत्पन्न होने वाले संकटों पर भी विचार करना होगा चिंतन करना होगा और इसको आम लोगों के साथ भी जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना होगा क्योंकि आने वाला समय और भी कठिन होगा इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे हम अपनी परंपराओं के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा संरक्षण की भी बात करें तभी हम प्राकृतिक प्रदत्त संसाधनों का उपभोग कर पाएंगे उन्होंने कहा 74 वर्षों में संविधान में 103 बार संशोधन हुआ है जो गतिशीलता का परिचायक है। उन्होंने कहा क्या मैं अपनी कमियों को स्वीकार करना होगा यदि कोई हमारी कमियों को बताता है तो हमें उसे सुझाव के रूप में लेना होगा और उस पर अमल करते हुए देश और समाज को आगे बढ़ाना होगा। उत्कृष्ट परेड के लिए सीआरपीएफ को प्रथम महिला बल को द्वितीय और सहायक पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया वहीं सीनियर बॉयज एनसीसी को प्रथम गाइड्स गर्ल को द्वितीय और स्काउट बॉयज को तृतीय प्रकार से जब की झांकी प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिविल डिफेंस को प्रथम शिक्षा विभाग को द्वितीय और टाटा मोटर्स को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने परेेेड का निरीक्षण किया उसके बाद उन्होंने सलामी ली आज केे मुख्य समारोह में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न प्रतिष्ठानोंं के अधिकारी के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समारोह में रैफ,जैप, एन0सी0सी,सकॉट एण्ड गाइड,सी0आर0पी0एफ,आई0आर0बी,जिला पुलिस बल,जिला गृह रक्षक के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए




