
जमशेदपुर : गोल पहाड़ी स्थित स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामबचन पांडे के आवास पर 70 वें गणतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया। गोल पहाड़ी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष सह गुरुद्वारा के पुजारी बाबा अजीत सिंह ने झंडोत्तोलन किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान सभी ने राष्ट्रीय गीत गाया।मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पांडे, राजा राम सिंह, श्रीनिवास दुबे संतोष राम, मनोज तिवारी, वरुण तिवारी सहित काफी संख्या में बस्ती वासी मौजूद थे।
दूसरी ओर गोल पहाड़ी जन कल्याण समिति की ओर से भी बस्ती में झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

